{"_id":"5c00323dbdec2241ce7265ef","slug":"61543516733-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण से आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण से आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ी
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के बाद आठ छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
सुल्तानपुर। टीकाकरण के बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज व एक प्राथमिक विद्यालय की आठ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। चिकित्सकों की मानें तो बच्चों के खाली पेट होने की वजह से दिक्कत हुई।
लंभुआ क्षेत्र में स्थित गरयें गांव के जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को एएनएम प्रियंका सिंह की टीम ने 120 विद्यार्थियों को खसरा व रुबेला का टीका लगाया। टीकाकरण के करीब 25 मिनट बाद कॉलेज की छात्रा मानसी (13), तनू (14), श्रेया (13), मुस्कान (13) व प्रिया सिंह (13) की हालत बिगड़ने लगी।
छात्राओं को उल्टी व बेचैनी की शिकायत होने पर एएनएम ने सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ के अफसरों को दी। आनन-फानन में एंबुलेंस से सभी पांच छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सक छात्राओं का उपचार कर ही रहे थे कि प्राथमिक विद्यालय की छात्रा अर्पिता (11), सुप्रिया (10), ज्योति (10) की हालत भी बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
तीनों छात्राओं को भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। आठों छात्राओं को उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. योगेंद्र यादव ने बताया कि सभी छात्राओं की हालत सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।