{"_id":"5b9bf41c867a5501332a5bf0","slug":"61536947228-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित सचिव ने विकास कार्यों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित सचिव ने विकास कार्यों की ली जानकारी
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सचिव वित्त ने दुबेपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबेपुर में चौपाल लगाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली। सचिव ने उप निदेशक कृषि कार्यालय का निरीक्षण भी किया।
जिले के दौरे पर आए सचिव वित्त अजय कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत दुबेपुर में चौपाल में पता चला कि 2017-18 में 40 आवास पूर्ण हुए। 2018-19 में 10 लाभार्थियों का चयन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में आपूर्ति, पंचायतीराज, कृषि, ग्राम्य विकास, विद्युत विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
सचिव ने शौचालय के पांच लाभार्थियों को प्रथम किस्त का चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र तथा स्वयं द्वारा निर्मित किए गए शौचालय से संबंधित लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, जिला विकास अधिकारी डॉ.डीआर विश्वकर्मा, पीडी डॉ एसके द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि शैलेंद्र शाही, डीएसओ संजय कुमार प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके पहले सचिव ने उपनिदेशक कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, विभिन्न योजनाओं से संबंधित पटल तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उपनिदेशक कृषि शैलेंद्र शाही ने सचिव को संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।