फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   केंद्रों को देनी होगी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग

केंद्रों को देनी होगी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग

Fri, 26 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
केंद्रों को देनी होगी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग
परीक्षा केंद्रों को देनी होगी सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग
विज्ञापन

गौरीगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 67 केंद्रों पर नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक मनमानी नहीं कर सकें, इसके लिए विभाग ने फुलप्रूफ रणनीति बनाई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल के साथ उनके केंद्रों पर लगी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की सीडी भी जमा करनी होगी। ऐसा न करने पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।

हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 67 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार देर शाम इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के बाद विभाग ने नकल विहीन परीक्षा के प्रति उनकी मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए एक नई योजना बनाई है। बृहस्पतिवार को डीआईओएस की ओर से इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए दोनों पाली की निर्बाध रिकॉर्डिंग कराएंगे। इसमें बाधा न आए, इसके लिए बिजली जाने की दशा में जेनरेटर की भी व्यवस्था रखें। दोनों पाली की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की सीडी भी उसी पाली की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल के साथ संकलन केंद्र पर जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाले केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed