फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जिले के मेधावियों को मिलेगा सिंगापुर की सैर का मौका

जिले के मेधावियों को मिलेगा सिंगापुर की सैर का मौका

Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
जिले के मेधावियों को मिलेगा सिंगापुर की सैर का मौका
सिंगापुर की सैर करेंगे जिले के मेधावी
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग आयोजित करेगा सक्षम प्रतियोगिता
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की पहल पर शुरू हुई कवायद
14 व 15 सितंबर को सभी स्कूलों में होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। पेट्रोलियम पदार्थ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पेट्रोलियम विभाग ने सक्षम प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बनाई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद तीन अलग-अलग विधा में जूनियर व माध्यमिक स्कूलों में होने वाली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 विद्यार्थियों को न सिर्फ पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय सिंगापुर की सैर कराएगा बल्कि पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप भी देगा।

पर्यावरण संरक्षण व पेट्रोलियम पदार्थों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सक्षम योजना बनाई है। योजना के तहत छह से कक्षा 10 तक के सभी विद्यालयों में निबंध, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए मंत्रालय की ओर से डीआईओएस को पत्र भेजकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विद्यालयों का विशेष वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हुए 14 व 15 सितंबर को परीक्षा आयोजित करवाने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने सभी राजकीय/अशासकीय सहायत प्राप्त/वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीयन करवाते हुए निर्धारित तिथि को जूनियर व सीनियर लेवल के बच्चों के बीच निबंध, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित कर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो-दो प्रतिभागियों का मॉडल विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करते हुए रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। डीआईओएस ने बताया कि मंत्रालय की ओर से अपलोड उत्कृष्ट मॉडलों का परीक्षण करने के बाद निबंध प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 23 प्रतिभागियों के साथ चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो-दो मेधावियों को सिंगापुर की यात्रा कराने के साथ पुरस्कार स्वरूप लैपटॉप दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले 27 प्रतिभागियों को 20 हजार नकद के साथ लैपटॉप व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 27 प्रतिभागियों को 10 हजार नकद व एक लैपटॉप दिए जाएगा। इसके साथ ही 232 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के तहत एक-एक टैबलेट प्रदान किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित नहीं करने वाले विद्यालय प्रधानाचार्यों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed