{"_id":"598c918d4f1c1b2b038b45b6","slug":"61502384525-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का कुएं में मिला शव
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का कुएं में मिला शव
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर) रक्षाबंधन की रात से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर स्थित कुएं में पाया गया। परिवारीजनों ने शव दफना दिया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी अमित दूबे (19) पुत्र यादवेंद्र दूबे 7 अगस्त की रात घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। दूसरे दिन सुबह वह नदारद मिला। परिवारीजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों को अमित का शव कुएं में उतराता दिखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने कुएं से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त परिवारीजनों ने अमित के रूप में की। परिवारीजन ने शव का पंचनामा करवाकर दफना दिया। ब्यूरो