{"_id":"598b401e4f1c1b192c8b45ae","slug":"61502298142-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन से अंधेरे में तीन पुरवों की एक हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन से अंधेरे में तीन पुरवों की एक हजार आबादी
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिन से अंधेरे में एक हजार आबादी
नहीं बदला गया 100 केवी का फुंका ट्रांसफॉर्मर
सूख रही 300 बीघा धान की फसल
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही भादर विकास खंड के गांव भभुआर, पूरे सूर तिवारी व रिबई पांडेय का पुरवा के एक हजार लोगों पर भारी पड़ रही है। फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से न सिर्फ इन गांवों के लोग 20 दिन से अंधेरे में हैं बल्कि करीब 300 बीघा से अधिक धान की फसल सूखने की कगार पर है।
भादर विकास खंड के भभुआर गांव के पास लगा हुआ 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर बीते 20 जुलाई को फुंक गया था। इसकी सूचना तत्काल स्थानीय विद्युत उपकेंद्र को देते हुए ग्रामीणों ने फुंके ट्रांसफॉर्मर को अपने साधन से जिला मुख्यालय स्थित कार्यशाला पहुंचाया। कार्यशाला पहुंच पर ग्रामीणों को बताया गया कि उन्हें हफ्ते भर में ट्रांसफॉर्मर मिल जाएगा। हफ्ते भर बाद जब ग्रामीण दोबारा कार्यशाला पहुंचे तो उन्हें दोबारा हफ्ते भर का टाइम दिया गया। अब ग्रामीण लगातार ट्रांसफॉर्मर के लिए कार्यशाला का चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीण बब्लू पांडेय की मानें तो ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से तीन गांवों की एक हजार आबादी अंधेरे में है। इतना ही नहीं इस ट्रांसफॉर्मर से संचालित होने वाली 15 से अधिक निजी ट्यूबवेल ठप होने से तीन सौ बीघा धान की फसल भी नष्ट होने के कगार पर पहुंच चुकी है।