{"_id":"595fbe614f1c1b47698b466c","slug":"61499446881-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक विमोचन
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होगा रामानुज की कृतियों का विमोचन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को पं. रामानुज त्रिपाठी सृजन संस्थान गरएं के तत्वावधान में गीतकार रामानुज त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी दो पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। एक पुस्तक बाल साहित्य की और दूसरी नवगीत की है। संस्थान के अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में साहित्यकारों को सम्मान पत्र व अंगवस्त्र से सम्मानित किया जाएगा। पहले चरण में बाल साहित्यकारों को सम्मानित करने के साथ त्रिपाठी की बाल कविताओं के संकलन ‘जंगल का स्कूल’ का विमोचन होगा और बाल साहित्य पर चर्चा की जाएगी। इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार व बाल वाटिका पत्रिका के संपादक डॉ. भैरूलाल गर्ग होंगे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उनकी दो पुस्तकों नवगीत संग्रह ‘धुएं की टहनियां’ और दूसरा साझा गीत संग्रह ‘नेह के महावर’ का विमोचन करके उच्च साहित्य से संबंधित रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसका संपादन वरिष्ठ गीतकार धीरज श्रीवास्तव और डॉ. मंजू श्रीवास्तव ने किया है। इस सत्र के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. सूर्यदीन यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधी के वरिष्ठ साहित्यकार आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप और वरिष्ठ छंदाचार्य ओम नीरव करेंगे।
गोष्ठी आज
सुल्तानपुर। पूर्व शासकीय अधिवक्ता अच्छेराम यादव की अगुवाई में शनिवार को गोलाघाट मोहल्ले में गोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी में मानवाधिकार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।