{"_id":"593d8d574f1c1be7648b45b1","slug":"61497206103-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से दो की मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश से युवक समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरी बाजार/ वलीपुर (सुल्तानपुर)। अमदेवा और दावतपुर गांव में रविवार की सुबह सर्पदंश से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सर्पदंश की शिकार महिला की जान झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई। पहली घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमदेवा गांव की है। गांव निवासी पवन उर्फ पंकज दुबे (26) पुत्र राम विनय दुबे रविवार की सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रहा था तभी उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पवन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दूसरी घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के दावतपुर मजरे हेमनापुर की है। गांव निवासी बाबूलाल की पत्नी मालती (40) रविवार की सुबह गाय को चारा देने के लिए पशुशाला में रखे में हौद में पानी डाल रही थी तभी उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजन मालती को झाड़-फूंक कराने के लिए क्षेत्र में एक स्थान पर ले गए, जहां उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।