फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   5,615 PET candidates traveled by train in two days

Sultanpur News: दो दिनों में ट्रेन से 5,615 पीईटी परीक्षार्थियों ने की यात्रा

Tue, 09 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
5,615 PET candidates traveled by train in two days
सुल्तानपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में रेलवे को स्पेयर रैक की जरूरत नहीं पड़ी। 20 कोच की स्पेयर रैक चार सितंबर को सुल्तानपुर स्टेशन पर आ गई थी। हालांकि इसकी जरूरत नहीं पड़ी। रविवार को दो दिवसीय परीक्षा खत्म हो गई, इसके बाद सोमवार को स्पेयर रैक को लखनऊ मंडल मुख्यालय भेजा गया। रेलवे के मुताबिक, दो दिन की पीईटी में प्रमुख ट्रेनों से 5,615 परीक्षार्थियों ने सफर किया।
विज्ञापन

जिले में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए 11 केंद्र बनाए गए थे। छह और सात सितंबर को पीईटी की परीक्षा थी। गैर जनपदों से पीईटी अभ्यर्थी जिले में परीक्षा देने आए थे। पहले दिन छह सितंबर को 2,615 पीईटी अभ्यर्थियों ने प्रमुख ट्रेनों से यात्रा की। दूसरे दिन तीन हजार अभ्यर्थी ट्रेनों से अपने घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि स्पेयर रैक की आवश्यकता नहीं पड़ी। पांचवें दिन सोमवार को स्पेयर रैक को लखनऊ मंडल मुख्यालय को भेज दिया गया।
दो दिन में रोडवेज से 43,915 यात्रियों ने किया सफर
सुल्तानपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के दौरान परिवहन निगम की 155 बसों से दो दिनों में 43,915 यात्रियों ने सफर किया। एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि पहले दिन पीईटी अभ्यर्थियों को मिलाकर कुल 25,875 यात्रियों ने रोडवेज से यात्रा की। वहीं, दूसरे दिन 18,040 पीईटी व अन्य लोगों ने सफर किया। पहले दिन रोडवेज को 24.20 लाख और दूसरे दिन 13.56 लाख की कमाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed