फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   528 Brahmin representatives of Sultanpur will vote

Sultanpur News: सुल्तानपुर के 528 ब्राह्मण प्रतिनिधि करेंगे मतदान

Mon, 01 Sep 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
528 Brahmin representatives of Sultanpur will vote
सुल्तानपुर। जागृति ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को शहर के तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर में हुई। जिसमें आगामी पांच सितंबर को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री पद के चुनाव के लिए विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय ने प्रदेश के 24 जनपदों में होने वाले चुनाव की रूपरेखा तैयार की। कहा कि सुल्तानपुर जिले में 528 ब्राह्मण प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के लिए मतदान करेंगे। दूसरे दिन बाराबंकी, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, अमेठी और अयोध्या की मतगणना एक साथ सुल्तानपुर में कराई जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रूपेश शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए विनोद मिश्र, प्रदेश महामंत्री के लिए विजय प्रकाश मिश्र दावेदार हैं। इस मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नवल किशोर मिश्र, संयोजक रमेश शर्मा, राम शिरोमणि मिश्र, हरीश पाठक, लालजी शुक्ल, अमोल बाजपेई व कई लोग मौजूद रहे। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश दुबे ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed