{"_id":"5c55d746bdec22521331fed6","slug":"51549129542-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बदलेगी अमेठी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बदलेगी अमेठी शहर की सूरत
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय नगर की सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने नगर के कायाकल्प की योजना तैयार की है। विभाग से मिली धनराशि से शहर में फुट ओवर ब्रिज, सड़क, पार्क का निर्माण, जलाशयों का सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था के साथ ही अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से शहर की 30 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
जाम, पार्किंग आदि समस्याओं से निपटने के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने कमर कसी है। फुट ओवरब्रिज, सड़क, पार्क, जलाशय, प्रकाश आदि कार्यों के लिए शासन की ओर से स्थानीय नगर पंचायत को पत्र जारी किया गया है। पत्र में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अवस्थापना सुविधाओं के विकास मद के तहत शहर में विकास के दृष्टिकोण से कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में एस्टीमेट मांगा गया है।
नगर पंचायत की ओर से इस संबंध में एस्टीमेट बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। शहर की 30 हजार आबादी को योजना का लाभ मिलेगा। नगर पंचायत ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि शासन का पत्र मिला है। नगर पंचायत में सर्वे का कार्य चल रहा है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।