फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बाइक सवार युवकों ने बीईओ जामों को पीटा

बाइक सवार युवकों ने बीईओ जामों को पीटा

Thu, 31 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने बीईओ जामों को पीटा
खंड शिक्षाधिकारी को रोककर बाइक सवार युवकों ने पीटा
विज्ञापन

गौरीगंज। क्षेत्र में बुधवार शाम ड्यूटी से लौट रहे खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) जामों की बाइक सवार तीन युवकों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बीईओ की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे जिले के बीईओ में नाराजगी है। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

जामों ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी राकेश कुमार यादव निवासी जौनपुर बुधवार शाम कार से बीआरसी से गौरीगंज जा रहे थे। जगदीशपुर-ढकवा मार्ग पर तुलसीपुर गांव के पास एक अन्य कार सवार के चलते उन्हें रुकना पड़ा। इस बीच एक बाइक से आए तीन युवकों ने उन्हें नीचे उतरने का इशारा किया। उन्होंने जैसे ही अपनी साइड का शीशा नीचे किया युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। बीईओ की चीख-पुकार पर राहगीरों को आता देख युवक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


बीईओ ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खंड शिक्षाधिकारी का मेडिकल कराने के साथ ही उनकी तहरीर पर तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित के मुताबिक युवकों ने अपना चेहरा गेरुआ रंग के गमछे से ढक रखा था। उधर, घटना की जानकारी होने पर जिले के अन्य ब्लॉकों में तैनात बीईओ ने बीएसए विनोद कुमार मिश्र के माध्यम से एसपी व डीएम को पत्र भेजकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed