{"_id":"5c02d0c4bdec22415d459e3c","slug":"51543688388-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरों की कमी से धान खरीद बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरों की कमी से धान खरीद बाधित
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोरों की कमी से कई केंद्रों पर धान खरीद ठप
अमेठी। धान खरीद को लेकर शिकायतों को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने शनिवार को भेटुआ और भादर स्थित चार धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बोरों की कमी और एक केंद्र पर पैसा नहीं होने से खरीद बाधित होने की बात सामने आई।
उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को ब्लॉक भेटुआ स्थित गैरिकपुर, भीमी और भादर स्थित रामगंज और भादर पीसीएफ के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में भीमी स्थित केंद्र पर बोरे मौजूद थे लेकिन खाते में पैसा नहीं था। केंद्र प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पैसा नहीं होने के चलते धान खरीद में समस्या आ रही है। बताया कि अब तक 545 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है।
गैरिकपुर, भादर और रामगंज धान क्रय केंद्र पर बोरा उपलब्ध नहीं होने से धान खरीद में समस्या प्रकाश में आई। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में गैरिकपुर, रामगंज और भादर क्रय केंद्र पर बोरों की कमी थी। भीमी क्रय केंद्र पर पैसा नहीं है। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि बोरे और धन की समस्या को दूर कराते हुए धान खरीद में तेजी लाएं। प्रतिदिन पांच सौ क्विंटल धान खरीद का निर्देश दिया है।