फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   स्वयं प्रसाधन बनाने वाले 50 लाभार्थी होंगे सम्मानित

स्वयं प्रसाधन बनाने वाले 50 लाभार्थी होंगे सम्मानित

Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्वयं प्रसाधन बनाने वाले 50 लाभार्थी होंगे सम्मानित
खुद से बनवाया टॉयलेट, आज मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

गौरीगंज। यूपी दिवस पर मनीषी महिला महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित होने कार्यक्रम में स्वयं से प्रसाधन बनाने वाले जिले के 50 लाभार्थी सम्मानित किए जाएंगे। डीपीआरओ ने संबंधित एडीओ पंचायत को उनके ब्लॉक के चयनित ऐसे लाभार्थियों को सूचित करने तथा कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर प्रशस्ति पत्र के साथ इन्हें 12-12 हजार रुपये का चेक भी दिया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी गांवों को 30 अक्तूबर वर्ष 2018 तक ओडीएफ करने की दिशा में कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। रक्षा बंधन के पर्व पर ‘अनोखी अमेठी का अनोखा भाई’ कार्यक्रम सफल होने के बाद जिला प्रशासन ने स्वयं से प्रसाधन बनाने वालों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


प्रसाधन निर्माण में तेजी लाने के लिए पिछले दिनों तत्कालीन डीएम योगेश कुमार ने ऐसे लोगों को भी पुरस्कृत करने तथा निर्माण की धनराशि का चेक देने को कहा था जो लाथार्थी धनराशि मिलने से पूर्व अपना प्रसाधन निर्मित कराकर उसका प्रयोग शुरू कर दें। बुधवार को जिले में आयोजित होने वाले यूपी दिवस के मौके पर डीएम शकुंतला गौतम ने डीपीआरओ को ऐसे लाभार्थियों को पुरस्कृत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि इस मौके पर अमेठी, भेंटुआ, गौरीगंज, शाहगढ़, तिलोई व संग्रामपुर के छह-छह तथा भादर, बाजार शुकुल के पांच-पांच और मुसाफिरखाना के चार लाभार्थी चयनित किए गए हैं। इन्हें प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही प्रसाधन निर्माण के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के रूप में 12-12 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। संबंधित ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को चिह्नित लाभार्थियों को सूचित करने के साथ ही उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed