{"_id":"59a1c9304f1c1bf45a8b4733","slug":"51503775024-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला झुलसी
जिला अस्पताल में भर्ती, बनकेपुर गांव से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। बनकेपुर गांव में शनिवार की सुबह टूटकर गिरे हाईटेशन लाइन के तार की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
धम्मौर थाना क्षेत्र के बनकेपुर गांव निवासी मोहम्मद अजमत की पत्नी अकसाना (34) शनिवार की सुबह गांव में निकली थी। इस बीच वह जमीन पर टूटकर गिरे हाईटेशन लाइन के तार की चपेट में आ गई जिससे उसे करंट लग गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तार टूटकर गिरने की सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को दी गई थी। बावजूद इसके तार को पोल से नहीं जोड़ा गया।
इनसेट
दुर्घटना में युवक घायल, ट्रॉमा रेफर
गौरीगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गौरीगंज गांव निवासी सुभाष चंद्र मोदनवाल (35) शनिवार की दोपहर बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में धम्मौर थाना क्षेत्र के निगोलिया गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में घायल सुभाष चंद्र को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।