फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अधिवक्ताओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन

अधिवक्ताओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Tue, 22 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन
अधिवक्ताओं ने शुरू
विज्ञापन

किया क्रमिक अनशन

क्रासर

हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मामला

अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। पिछले चार अगस्त को हुई अधिवक्ता अनुराग पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस की हीलाहवाली व हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बैठक की। अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करवाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक क्रमिक अनशन करने के साथ न्यायिक कार्य में असहयोग का अल्टीमेटम दिया।

कलेक्ट्रेट में वकालत करने वाले मुुंशीगंज थाने के गांव उसरापुर निवासी अनुराग पांडेय की बीते चार अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिवक्ता की हत्या के 18 दिन बाद भी हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की। बैठक में पुलिस की ओर से बरती जा रही हीलाहवाली व हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए जिला बार एसोसिएशन ने डीएम योगेश कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मुंशीगंज पुलिस पर हत्या जैसे मामले में लीपापोती करने के साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाते हुए जल्द मामले का खुलासा करने तथा हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने तक कलेक्ट्रेट में क्रमिक अनशन करने की बात कही। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोदत्त त्रिपाठी, हरिगोविंद शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, वेद प्रकाश मिश्र, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सर्वेश सिंह, केवल प्रसाद शुक्ल, पृथ्वीराज मिश्र, शिव किशोर शुक्ल व अनुपम सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed