{"_id":"598b40264f1c1b35248b4629","slug":"51502298150-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय डी-वार्मिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय डी-वार्मिंग अभियान
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों में राष्ट्रीय डी-वार्मिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। किशोर व बच्चों को कुपोषण व एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए शासन ने 10 अगस्त को राष्ट्रीय डी-वार्मिंग अभियान मनाने का निर्णय लिया है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रमुख सचिव ने सीएमओ को पत्र भेजकर आयोजन का निर्देश दिया है। अभियान में चिकित्सकों की टीम विद्यालयों में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही प्रभावित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें दवाएं वितरित करेगी। प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने डीआईओएस को पत्र भेजकर जिले के विद्यालयों की सूची मांगते हुए कार्यक्रम में सहयोग मांगा है। कार्यक्रम में 1-6 वर्ष तक के बच्चे व स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को आशा बहू के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा 6-16 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय मेें तैनात शिक्षकों के माध्यम से दवाएं वितरित की जाएंगी।