फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 lakh including cash and jewelery stolen from two houses

चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर पार किया नगदी सहित 50 लाख से अधिक आभूषण 17-47-17

Sun, 29 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
50 lakh including cash and jewelery stolen from two houses
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव पूरे तालुकदार मजरे गोरखापुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया।चोर दो घरों से नगदी समेत करीब 50 लाख के आभूषण पार कर दिए। हाल में हुई चोरी की कई घटनाओं के बाद भी पुलिस नींद से जग नहीं पाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव पूरे तालुकदार मजरे गोरखापुर में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। गांव निवासी घनश्याम सिंह के घर में चोर किचन की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर घर में रखी नगदी व करीब 160 ग्राम सोने के आभूषण व चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घनश्याम का परिवार एक कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह उठने के बाद कमरों में बिखरा सामान एवं आलमारी व बक्शों का ताला टूटा देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवारीजनों के मुुताबिक घटना में सोने की अंगूठी, बाली, मंगलसूत्र समेत अन्य गहने चोरी हो गए हैं। घटना के बाद परिवारीजन परेशान हो गए हैं।
परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घनश्याम के घर के बाद चोरों ने इसी गांव में पवन कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया। रात में गांव निवासी पवन कुमार सिंह के घर चोर ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने सभी कमरों में रखी आलमारी बक्शों का ताला तोड़कर दिया।
आलमारी व बक्शों में रखी पांच हजार नगदी व सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरों ने पार कर दिया। घटना के समय एक कमरे में पवन कुमार का परिवार सोया था। परिवार के दो अन्य लोग बरामदे में सो रहे थे। पीड़ित के मुताबिक करीब 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए हैं।

पवन कुमार के अन्य भाई व उनका परिवार बाहर रहता है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों के आने के बाद सही चोरी में गए सामान का सही आंकलन हो सकेगा। पीड़ितों ने मामले की तहरीर थाने में दी है। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दो घरों में बड़ी चोरी होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed