फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 families without electricity even after 54 horses

Sultanpur News: 54 घंटे बाद भी बिना बिजली के 50 परिवार

Mon, 10 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
50 families without electricity even after 54 horses
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। ट्रक की चपेट में आने से दियरा चौराहे पर हाईटेंशन लाइन के टूटे पांच खंभों में सभी को लगा दिया गया। रविवार को चार खंभा लगा दिया गया। एक खंभा शनिवार को लगा दिया गया था, लेकिन लाइन अभी नहीं खींची जा सकी। इसकी वजह से 50 परिवारों व मोबाइल टावर की बिजली आपूर्ति 54 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



शुक्रवार को दियरा चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बिजली के पांच खंभे व तार टूट गए थे। इसकी वजह से एक मोबाइल टावर व 150 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रविवार को एक खंभा लगाकर करीब 100 उपभोक्ताओं की आपूर्ति बहाल की। रविवार को चार खंभे और लगाए गए, लेकिन सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे तार नहीं खींचा जा सका। इसकी वजह से 50 उपभोक्ताओं और एक मोबाइल टावर की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ता हरिश्चंद्र वर्मा, बृजेश, शिवकुमार, राकेश कुमार, पप्पू, बीपत जायसवाल ने बताया कि सर्वाधिक दिक्कत पानी व मोबाइल चार्ज करने को लेकर हो रही है।
विज्ञापन

अवर अभियंता अनिल यादव ने बताया कि सोमवार को लाइन का तार खिंचवा दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के आवागमन की भीड़ से कार्य पूरा नहीं हो सका।
24 घंटे बाद भी नहीं लग सका ट्रांसफार्मर
दियरा उपकेंद्र क्षेत्र के कैथवारा ग्राम पंचायत में शनिवार को शार्ट सर्किट से जला 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 24 घंटे बाद भी नहीं लग सका। गांव की करीब तीन हजार आबादी अंधेरे में है। प्रधान कमलेश ने बताया कि सर्वाधिक दिक्कत पानी व मोबाइल चार्ज करने को लेकर हो रही है। जेई अनिल यादव ने बताया कि सोमवार को ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed