फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   50 billion budget to replace shabby wires: Ramashankar Patel

प्रदेश में जर्जर तार बदलने के लिए 50 अरब का बजट

Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
50 billion budget to replace shabby wires: Ramashankar Patel
सुल्तानपुर। सरकौड़ा में उपकेंद्र के शिलान्यास के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ऊर्जा रमाशंकर पटेल ने विभाग की योजनाएं व उपलब्धि गिनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार 137 योजनाओं के माध्यम से सरकार लोगों को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद सूबे में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

कहा कि इस समय गांव में 18, तहसील में 20 से 23 व जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर तार बदलने के लिए प्रदेश सरकार 5000 करोड़ का बजट लेकर आई है। 2020 तक जर्जर तार बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद मेनका गांधी की मांग पर जिले को 132 केवी का उपकेंद्र देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वे जब जिले में आई हैं तब कुछ ने कुछ सौगात दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि गांवों में 16 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वाने की कोशिश चल रही है। कहा कि जल्द ही धनपतगंज व बंधुआकलां में पुलिस थाना खुल जाएगा। गन्ना किसानों के हित में चीनी मिल के विस्तारीकरण के संबंध में पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता हो चुकी है।
मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि जब भी उन्होंने सीएम से कुछ कहा उन्होंने उसे पूरा किया। उपकेंद्र जल्द बनवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि इससे कई गांवों को फायदा होगा। इसके पहले सांसद ने ऊंचगांव में राजेश कुमार दुबे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक हजार लोगों को कंबल वितरित किया।

बाद में महराजगंज, पलहीपुर, कटावां में लोगों से मुलाकात करके सभा को संबोधित किया। शाम को शहर के केएनआईसीई में पूर्व मंत्री विनोद सिंह की ओर से नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लिया। गोष्ठी में नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों के भ्रम और संशय को दूर करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed