{"_id":"07cfe890eee2a0dde02258feaf39a594","slug":"50-acres-crop-ruin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बीघा फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बीघा फसल बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बूधापुर में चांदा रजबहा कटने से धान व आलू के खेतों पानी से भर गए। इससे किसानों की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। क्षेत्र में सेमरी राजापुर के बूधापुर गांव के पास गुजरी चांदा रजबहा की पटरी गुरुवार रात में कट गई थी।
विज्ञापन
पटरी कटने से किसानों की 50 बीघा से अधिक धान व आलू की फसल जलमग्न हो गई। नहर के पानी से लबालब खेतों में किसानों ने कुछ ही दिन पहले आलू की बोआई की थी। इसके अलावा धान की तैयार फसल भी पानी में डूबने से सड़ने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
किसान शीतला प्रसाद, इंद्र कुमार, जयनाथ आदि ने बताया कि पिछले दिनों ही बोई गई आलू की फसल में पानी भर जाने से सड़न हो सकती है। नहर के पानी से सब नष्ट हो गया है। नहर कटान से किसानों ने बर्बाद हुई फसलों के एवज में जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन