फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   471 nominations sold for the post of Pradhan

प्रधान पद के बिके 471 नामांकन पत्र

Sat, 14 Nov 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 14 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए दूसरे दिन प्रधान पद के 471 नामांकन पत्र बिके। चारों ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के 804 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 16 नवंबर से पहले चरण का नामांकन होगा। पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।

विज्ञापन


दूसरे दिन चारों ब्लॉकों में प्रधान पद के 471 व ग्राम पंचायत सदस्य के 804 नामांकन पत्र बेचे गए। अमेठी में प्रधान पद के 135, ग्राम पंचायत सदस्य के 256, भेटुआ में प्रधान के 72, ग्राम पंचायत सदस्य के 191, संग्रामपुर में प्रधान के 127, ग्राम पंचायत सदस्य के 114 व भादर ब्लॉक में प्रधान के 137 व ग्राम पंचायत सदस्य के 243 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन


रविवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 16 नवंबर से चारों ब्लॉकों में नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। फार्म खरीदने को लेकर चारों ब्लॉकों में गहमागहमी रही। जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने कहा कि नामांकन की व्यवस्था तकरीबन पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed