फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   4603 nomination letters sold in a single day

एक ही दिन में बिक गए 4603 नामांकन पत्र

Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
4603 nomination letters sold in a single  day
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव को लेकर बुधवार को जिला पंचायत सदस्य समेत विभिन्न पदों के लिए करीब 4603 नाम निर्देशन पत्र बिके। प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के परचा खरीदारी को लेकर ज्यादा उत्साह रहा। आठ अप्रैल तक नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 15 नाम निर्देशन स्थल बनाए गए हैं। इसमें 14 नाम निर्देशन स्थल ब्लॉकों पर व एक स्थल जिला पंचायत में बनाया गया है। बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 297 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि इसमें आरक्षित व अनारक्षित दोनों पर्चे शामिल हैं। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह से शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुड़वार विकास खंड मुख्यालय पर निर्वाचन अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में दावेदारों की ओर से प्रधान पद के 274, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 139 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 138 परचा खरीदा गया।
मोतिगरपुर ब्लॉक पर आरओ अरविंद कुमार व एडीओ पंचायत शमशाद अली की मौजूदगी में प्रधान पद के 113, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 88 व ग्राम पंचायत सदस्य पद का 36 नामांकन पत्र खरीदा गया। अखंडनगर में प्रधान पद के 223, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 128 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 43 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
लंभुआ में विभिन्न पदों के कुल 297 नामांकन पत्र बिके। इसमें ग्राम प्रधान पद के 188, बीडीसी के 87 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 22 नामांकन पत्रों की बिक्री शामिल है। भदैंया ब्लॉक पर 365 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें ग्राम प्रधान के 202, बीडीसी के 121 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 42 नामांकन पत्र बिके।
दूबेपुर ब्लॉक पर 481 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें प्रधान पद के 236, बीडीसी के 186 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 59 नामांकन पत्र बिके। कादीपुर में 249 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें प्रधान पद के 129, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 107 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 13 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
धनपतगंज में कुल 235 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें प्रधान पद के 141, बीडीसी के 73 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 21 नामांकन पत्र बिके। पीपी कमैचा विकास खंड मुख्यालय पर कुल 229 फार्म बिके।
इसमें ग्राम प्रधान पद के 139, बीडीसी के 21 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 69 नामांकन पत्र बिके। बल्दीराय ब्लॉक पर 391 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें ग्राम प्रधान पद के 147, बीडीसी के 173 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 71 नामांकन पत्र शामिल हैं।

शाम तक सभी ब्लॉकों व जिला पंचायत को मिलाकर करीब 4603 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि आठ अप्रैल तक नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed