फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   4587 nominee's fate to be decided today.

आज होगा 4587 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mon, 30 Nov 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में मंगलवार को 2220 प्रधान एवं 2367 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा। उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 4,76,802 मतदाता करेंगे। दूसरे चरण में बल्दीराय, कुड़वार व दूबेपुर ब्लॉक क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम का दावा किया है। तीनों ब्लॉकों में सेक्टर, जोनल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की गई है। उधर, मतदान को देखते हुए प्रधान पद प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन


रात तक चला वोटरों को रिझाने का कार्य
मंगलवार को होने वाले मतदान को देखते हुए ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों ने वोटरों का अपने पाले में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी वोटरों को हर तरीके से रिझा रहे हैं। यह कार्य रात तक चला। वोटरों को प्रलोभन भी दिया जा रहा है। कुछ जगहों पर मतदाताओं में शराब व उपहार बांटने की शिकायतें भी आईं हैं।
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील बूथों की होगी वीडियोग्राफी
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रशासन ने तीनों ब्लॉकों के 26 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर वीडियो कैमरा लगवा दिया है। पूरी मतदान प्रक्रिया वीडियो कैमरे में कैद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुख्ता की गई दूसरे चरण की सुरक्षा
दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा  के कड़े इंतजाम किए हैं। तीनों ब्लॉकों में तीन सुपर जोनल, छह जोनल, 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट व नौ स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सुपर जोनल के साथ सीआरपीएफ के जवान भ्रमण पर रहेंगे। सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों में एडीएम ई कृष्णलाल तिवारी, एडीएम वित्त डीएस उपाध्याय व सीआरओ इंद्रासन यादव को रखा गया है। इसके अलावा पुलिस क्लस्टर मोबाइल व संबंधित थानों की पुलिस मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक बूथों का भ्रमण करती रहेगी।  

डीएम, एसपी, सीडीओ व प्रेक्षक की अलग रहेगी टीम
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम, एसपी विनय कुमार यादव, प्रेक्षक तुलसीराम व मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र की अलग टीम होगी। यह अधिकारी सीआरपीएफ व पुलिस अफसरों के साथ तीनों ब्लॉकों का भ्रमण करेंगे।

276 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट
दूसरे चरण में बल्दीराय, कुड़वार व दूबेपुर ब्लॉक में मंगलवार की सुबह सात बजे से 276 मतदान केंद्रों के 768 मतदेय स्थलों पर वोट पड़ेंगे। तीनों ब्लॉकों में मतदान कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया।


मान्य होंगे ये पहचान पत्र
वोट देने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं को पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य कर  दिया है। इसमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, केंद्र व राज्य सरकार से जारी पहचान पत्र, फोटोयुक्त बैंक पास बुक, फोटोयुक्त संपत्ति अभिलेख, किसान बही, मनरेगा जॉबकार्ड, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन संबंधी कागजात, स्मार्ट कार्ड समेत अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र शामिल हैं। इसमें परिवार की मुखिया की फोटो रहने से परिवार के अन्य सदस्य भी वैध माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed