फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   45 thousand members will be made in Amethi and Sultanpur

Sultanpur News: अमेठी व सुल्तानपुर में बनाए जाएंगे 45 हजार सदस्य

Wed, 10 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
45 thousand members will be made in Amethi and Sultanpur
सुल्तानपुर। सहकारिता का सदस्यता अभियान 12 सितंबर से शुरू होकर 12 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान अमेठी में 20 और सुल्तानपुर में 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों जिलों को मिलाकर 45 हजार सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को सहकारी बैंक में सहकारी समितियों के सदस्यों, पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रामचंद्र मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से सहकारिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। सहकारिता के जरिये भविष्य में विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

बैंक के चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार सुल्तानपुर में 25 हजार और अमेठी में 20 हजार सदस्य बनाए जाने हैं। 21 रुपये से सदस्य बनाए जा सकते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों, सदस्यों व कर्मचारियों को इसका लक्ष्य दिया। बताया कि सदस्यों को सहकारिता क्षेत्र का लाभ मिलेगा। सदस्यों को बैंकों से ऋण भी मिल सकेंगे। बैंक की ओर से इसका काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक अजय कुमार ने बैंक व संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि समितियों के माध्यम से विभिन्न सामानों की बिक्री किए जाने की योजना है। इससे समितियां लाभ में आएंगी। इस मौके पर सहायक निबंधक सहकारिता अंजनी कुमार, अमेठी के चेयरमैन व महाप्रबंधक समेत बैंक के निदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed