फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   45 new corona positive patients found

जिले में 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
45 new corona positive patients found
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के 45 नए मरीज पाए गए हैं। नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 सौ के करीब पहुंच गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह आई एंटीजन, लैब व ट्रूनेट जांच रिपोर्ट में 45 नए मरीज पाए गए हैं। इसमें लखनऊ लैब की जांच में 15, पोर्टल पर अंकित पांच, एंटीजन टेस्ट में 21 व ट्रूनेट जांच में चार मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि शहर के सिविल लाइन शिवाजी नगर में एक 40 वर्षीय महिला व एक युवक, निरालानगर में एक युवक व एक अधेड़ महिला, बल्दीराय के तिरहुत बाजार निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दरियापुर निवासी एक युवक व एक महिला, नार्मल चौराहा निवासी एक युवक व एक अधेड़ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शहर के गोमतीनगर निवासी दो युवक व एक किशोरी, कूरेभार के लमकना दूबेपुर का एक युवक, कुड़वार के गजेहड़ी निवासी एक प्रौढ़ व दूबेपुर के फत्तेपुर हसनपुर निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कुड़वार के चंद्रकला तिराहा की एक महिला, पीठीपुर का एक वृद्घ, पटना धनपतगंज की एक महिला, शहर का एक अधेड़ व पूरेलाल जयसिंहपुर की एक महिला संक्रमित मिली है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed