{"_id":"bf721b2593c8f6099ef240ca6d6f3b7d","slug":"4354-malnutrition-cases-in-amethi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 4354 बच्चे कुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 4354 बच्चे कुपोषित
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कुपोषण को लेकर शासन की कवायद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में व्यवस्था को आईना दिखा रही है। तमाम कोशिशों के बावजूद अमेठी और संग्रामपुर ब्लॉक में महज एक दिन की जांच में कुल 4354 बच्चे कुपोषित मिले हैं। सोमवार को आयोजित वजन दिवस में अमेठी और संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र में 3901 बच्चे कुपोषित जबकि 453 बच्चे अति कुपोषित पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में कुपोषित बच्चे मिलने से प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है।
शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए शासन की ओर से अभियान चलाकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम और अधिकारियों की ओर से गोद लिए गए गांवों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था। इसके लिए बाल विकास पुष्टाहार एवं स्वास्थ्य महकमे को विशेष दिशा निर्देश दिए गए थे। आंगनबाड़ी केंद्रों को सभी बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। वहीं स्वास्थ्य महकमे को समय-समय पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने के साथ ही ग्रामीणों में जागरूकता पैदा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। डीएम सहित अन्य अधिकारी माह में एक बार गांव में चौपाल लगाकर इसकी समीक्षा भी कर रहे थे।
शासन के निर्देश पर सोमवार को आयोजित वजन दिवस पर कुपोषित बच्चों की आई रिपोर्ट ने प्रशासनिक अमले की ओर से की जा रही कवायद की पोल खोल दी है। अमेठी ब्लॉक क्षेत्र में कुल 135 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 18,610 बच्चे पंजीकृत हैं। वजन दिवस पर कुल 12,120 बच्चों की तौल की गई। तौल में जहां 9222 बच्चे सामान्य पाए गए वहीं 2612 बच्चे कुपोषित और 286 बच्चे अति कुपोषित पाए गए। संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के 96 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को कुल 8298 बच्चों की तौल की गई। तौल में जहां 6842 बच्चे सामान्य पाए गए वहीं 1289 बच्चे कुपोषित और 167 बच्चे अति कुपोषित पाए गए।