फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   देश को नहीं मिल सकी जातिवाद से आजादी

देश को नहीं मिल सकी जातिवाद से आजादी

Mon, 28 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
देश को नहीं मिल सकी जातिवाद से आजादी
देश को नहीं मिल सकी
विज्ञापन

जातिवाद से आजादी: कृष्णा
क्रासर
विचार गोष्ठी में शामिल हुईं केंद्रीय राज्यमंत्री
कार्यकर्ताओं ने लिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-24
गौरीगंज। अंग्रेजों की गुलामी से तो भारत को आजादी मिल गई लेकिन देश आज भी जातिवाद, भ्रष्टाचार, संप्रदायवाद की गुलामी से आजाद नहीं हो सका। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 2017 से 2022 का कालखंड बेहद अहम है। हम सबको मिलकर 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प से सिद्धि तक का सपना साकार करने के लिए संकल्प लेना होगा।
शहर स्थित मनीषी महिला महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को देश के वीर सपूतों ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का संकल्प लिया था। पांच वर्ष में ही अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा। मंत्री ने कहा कि देशवासियों को अंग्रेजों से तो आजादी मिल गई लेकिन आज भी जातिवाद, संप्रदायवाद, भ्रष्टाचार से आजादी नहीं मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक देशवासियों को इन सभी समस्याओं से आजादी दिलाने का संकल्प लिया है। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प से सिद्धि के तहत नए भारत का संकल्प दिलाया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रसाद तिवारी, गोविंद सिंह, एमपी सिंह, राजेंद्र चौधरी, राघवेंद्र सिंह, अनंत विक्रम सिंह, सदाशिव पांडेय, ओम प्रकाश मिश्र, प्रकाश मिश्र, उमाशंकर तिवारी, वेद तिवारी, हरिकेश सिंह, विजय मिश्र, रवींद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
जिले में बनेगा वर्किंग होम हॉस्टल
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग वर्किंग होम हॉस्टल बनवाएगा। इसके लिए जिलाध्यक्ष को जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर भूमि उपलब्ध करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed