{"_id":"599721544f1c1b86558b4a40","slug":"41503076692-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएस ओलंपियाड में शाहपुर लपटा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएस ओलंपियाड में शाहपुर लपटा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीएस ओलंपियाड में शाहपुर लपटा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
विद्यालय में समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
फोटो संख्या-1
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली सीपीएस ओलंपियाड परीक्षा 2016 में एसएन पब्लिक स्कूल शाहपुर लपटा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते विद्यालय को भी प्रशस्ति पत्र मिला।
बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रबंधक मनोरमा शुक्ला ने कहा कि ओलंपियाड में शिक्षा और ज्ञान का संगम देखने का मिलता है। प्रधानाचार्य आभा शुक्ला ने कहा कि विज्ञान में अलग-अलग कक्षाओं के कुल 35 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 11 छात्रों को अगले चरण की परीक्षा के लिए चुना गया है। विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा सौम्या पांडेय को राज्य स्तर पर गणित विषय में प्रथम, सामान्य ज्ञान में चतुर्थ, हिंदी में पंचम स्थान प्राप्त हुआ है। सामान्य ज्ञान में राज्य स्तर पर ही निखिल पांडेय और सुधांशु शर्मा को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान और हिंदी में सुधांशु शर्मा छठवें स्थान पर रहे। वर्ष 2016 की परीक्षा में विद्यालय के कुल 53 छात्रों ने सफलता प्राप्त की।