फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   40 thousand rupees looted from beer shop

बीयर शॉप से 40 हजार रुपये की लूट

Sat, 18 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees looted from beer shop
सुल्तानपुर। लोहरामऊ के पास शनिवार की शाम एसयूवी सवार बदमाशों ने सेल्समैन की पिटाई कर 40 हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना मिलते ही सीओ लंभुआ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ के पास बीयर शॉप है। शनिवार की शाम एसयूवी सवार चार लोग दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन सत्यम जायसवाल से बीयर मांगी। सत्यम ने उन्हें बीयर दी। इसके बाद युवकों ने असलहा निकालकर उन पर तान दिया और 40 हजार रुपये नकद के साथ ही तीन पेटी बीयर लूट ली। सत्यम ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीओ लंभुआ सतीश चंद्र शुक्ल मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed