{"_id":"61324c078ebc3e7a1c7a9d13","slug":"40-lakhs-accepted-for-digital-x-ray-at-heath-centres-sultanpur-news-lko593867140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुड़वार व अन्य केंद्रों पर डिजिटल एक्स-रे के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुड़वार व अन्य केंद्रों पर डिजिटल एक्स-रे के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत
विज्ञापन
10. धनपतगंज में कार्यक्रम को संबोधित करतीं सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। कुड़वार सीएचसी समेत अन्य केंद्रों पर डिजिटल एक्स-रे प्लांट के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल समेत चार सीएचसी पर पीकू वार्ड तैयार किए गए हैं। इन जगहों पर बच्चों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है।
अपने दौरे के दूसरे दिन कुड़वार में शुक्रवार को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र पर बने रैन बसेरा का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद बनना आसान नहीं है। मैंने एक अच्छी सांसद बनने की कोशिश की है लेकिन सांसद से बढ़कर एक मां बनी हूं। 10-15 दिन में मां के रूप में सेवा करने आती हूं।
उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। लोगों को कुड़वार सीएचसी पर जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने का भरोसा दिया। स्वास्थ्य केंद्रों को पार्टी की ओर से गोद लिए जाने के कदम की सराहना की। कहा कि रामचंद्र मिश्र ने सीएचसी को गोद लेकर लोगों की मदद से अच्छा काम किया है। पश्चिमी जिलों में जानलेवा बुखार के प्रकोप से हो रही त्रासदी को उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर का संकेत माना।
विज्ञापन
सांसद ने लोगों से कोरोना वैक्सीनेशन कराने व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग मांगा। कुड़वार, धनपतगंज, कुड़वार व कूरेभार में विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों मेें हिस्सा लेते हुए सांसद ने ग्राम प्रधानों से अपनी पंचायत में दो सौ फलदार पौधे लगाने व विवाद रहित गांव बनाने की अपील की। विवाद रहित गांव बनने पर इनाम देने की भी घोषणा की।
कहा कि बड़े काम के साथ लोगों की छोटी दिक्कतों को निपटाने में सुकून मिलता है। सांसद ने गोड़वा गांव में गोशाला, भरथी सरैया में नवनिर्मित विद्यालय भवन व मझौवा में सामुदायिक प्रसाधन का लोकार्पण किया। गोआश्रय स्थल पर गाय को हरा चारा खिलाया। इसके पहले आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर जिला प्रभारी शंकर गिरी, जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, बबिता तिवारी, शशिकांत पांडेय, श्याम बहादुर पांडेय, राजेश पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।