{"_id":"68b0affedc2f1dcd11056e2b","slug":"390-villagers-file-statement-in-ration-ghattauli-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-139727-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राशन घटतौली मामले में 390 ग्रामीणों ने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राशन घटतौली मामले में 390 ग्रामीणों ने दर्ज कराए बयान
Fri, 29 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
धनपतगंज के पीरो सरैया गांव के प्राइमरी स्कूल में बयान दर्ज कराने के लिए बैठे ग्रामीण। -
सुल्तानपुर। धनपतगंज के पीरो सरैया गांव में राशन वितरण में घटतौली के मामले में बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर जांच करने पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय में करीब 390 ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। कुछ लोगों ने शपथ पत्र भी दिया।
पिछले दिनों करीब 152 शिकायतकर्ताओं ने ग्राम पंचायत की सरकारी राशन विक्रेता प्रमिला सिंह के खिलाफ घटतौली के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीएम सदर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम के समक्ष लोगों ने अपने बयान शपथ पत्र के साथ दर्ज कराए।
शिकायतकर्ता विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। इस दौरान बीडीओ धनपतगंज दिव्या सिंह भी मौजूद रहीं।