फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   38 magistrates, 174 police officers will handle the crowd of devotees on the highway

Sultanpur News: हाईवे पर श्रद्धालुओं की भीड़ संभालेंगे 38 मजिस्ट्रेट, 174 पुलिस अधिकारी

Mon, 03 Feb 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
38 magistrates, 174 police officers will handle the crowd of devotees on the highway
ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी।
सुल्तानपुर। वसंत पंचमी स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने व व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 38 मजिस्ट्रेट व 174 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। 350 हेड कांस्टेबल व होमगार्ड सुरक्षा के साथ ही जाम से छुटकारा दिलाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिले के 36 स्थानों पर पुलिस पिकेट्स निगरानी करेगी। साथ ही नौ प्रमुख स्थानों व चौराहों को चिह्नित करते हुए छह क्विक रिस्पांस टीम लगाई गई है। यातायात निगरानी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एकीकृत पुलिस-प्रशासन कंट्रोल की स्थापना पहले से ही की गई है। इसके अलावा चौराहों व प्रमुख स्थानों के सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील किया गया है।
विज्ञापन

असुविधा पर ध्यान देकर व्यवस्था की चुस्त दुरुस्त
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात डायवर्जन के दौरान हुई असुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन व पुलिस ने अपनी व्यवस्था को पहले ही चुस्त दुरुस्त रखने का दावा किया है। दुर्घटना व बीमारी की स्थिति में 23 एंबुलेंस अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर हर समय उपलब्ध रहेंगी। भीड़ बढ़ने की आशंका पर 55 बसों को रिजर्व रखा गया है और ठहराव के हालात उत्पन्न होने पर 3000 की क्षमता के साथ दो होल्डिंग एरिया स्थापित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

67 होल्डिंग एरिया बने
एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए जिले भर में 67 होल्डिंग एरिया बनाई गई है। जहां श्रद्धालु विश्राम कर अपनी आगे की यात्रा कर सकेंगे। उनके खाने-पीने की व्यवस्था प्रशासन उपलब्ध करवा रहा है।

80 बस व सात ट्रेनों से प्रयागराज गए श्रद्धालु
सुल्तानपुर। प्रयागराज संगम में सोमवार को बसंत पंचमी के शाही स्नान को लेकर रविवार को सुुल्तानपुर डिपो से 80 बसोें का संचालन किया गया। इसमें करीब 4,400 यात्री भेजे गए। अयोध्या से सात स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए भेजी गई। इसमें करीब 14 हजार श्रद्धालु स्नान के लिए कुुंभ रवाना हुए। बस स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि मौनी अमावस्या के स्नान पर सुल्तानपुर डिपो से भेजी गई अधिकांश बसें वापस बेड़े में आ चुकी हैं। रविवार को 80 बसें भेजी गई।
दिन में 60 व रात्रि में करीब 20 बसों को रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि अयोध्या से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बहराइच समेत आसपास जिलों के श्रद्धालु अधिक रहे। सुल्तानपुर स्टेशन से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या मौनी अमावस्या के स्नान की तुलना में कम रही। तीन रिंग रेल व चार कुंभ स्पेशल ट्रेनों से तीर्थ यात्री प्रयागराज गए। वहीं निजी व आरक्षित वाहनों से जाने वालों की संख्या करीब दो हजार रही। करीब 20 हजार यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए।

भारी वाहनों पर लगी रोक
सोमवार को प्रयागराज संगम में बसंत पंचमी पर होने वाले शाही स्नान को लेकर मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान के अनुरूप भारी वाहनों को रोक दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सिर्फ छोटे वाहनों को ही प्रयागराज जाने दिया जा रहा है। बाकी भारी वाहनों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed