{"_id":"68d58c84176e50d3170e6a04","slug":"34-youth-got-employment-in-the-fair-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-141582-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेले में 34 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेले में 34 युवाओं को मिला रोजगार
Fri, 26 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:44 AM IST
सार
सुल्तानपुर के सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया। मेले में कुल 34 युवाओं का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर देखी गई।
विज्ञापन
विस्तार
सुल्तानपुर। सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक संस्थान पयागीपुर के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें नोएडा की स्माइल इंडिया ट्रस्ट और रोहतक की माइक्रो टरनर्स ने हिस्सा लिया।
मेले में माइक्रो टरनर्स रोहतक के लिए कुल 42 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, इसमें 20 का चयन किया गया, जबकि स्माइल इंडिया ट्रस्ट, नोएडा के लिए 24 में से 14 युवाओं का चयन किया गया। सफल हाेने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर ने बताया कि ऐसे मेले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही कंपनियों को भी कुशल युवा मिलते हैं। अगली बार और अधिक कंपनियों को जोड़ा जाएगा।