{"_id":"5b980734867a557ff47dd92e","slug":"31536689972-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच घंटे ठप रही 30 हजार लोगों की बिजली
सुल्तानपुर। मरम्मत का कार्य के लिए केएनआई उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे बंद कर गई। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की करीब 30 हजार आबादी को साढ़े पांच घंटे तक परेशानी हुई। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अक्तूबर में होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए केएनआई उपकेंद्र से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की लाइन का मंगलवार को मरम्मत की गई। इसके लिए सुबह साढ़े नौ बजे से उपकेंद्र से आपूर्ति काट दी गई। आपूर्ति बंद करने के बाद लाइन की मरम्मत की गई। तार व पोल के पास पेड़ों की डालियां काटी गईं। जंफरों को कसा गया। सुबह साढ़े नौ बजे से तीन बजे तक मरम्मत कार्य चला।
करीब साढ़े पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से केएनआई उपकेंद्र से जुड़ी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की करीब 30 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। साढ़े तीन बजे विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि केएनआई फीडर की लाइन में आए दिन फॉल्ट आने की शिकायतें मिल रही थीं। दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए मंगलवार को लाइन की मरम्मत का कार्य करवाया गया।