फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कल जगदीशपुर-मुसाफिरखाना हाइवे पर रहेगा पांच घंटे का रोड ब्लॉक

कल जगदीशपुर-मुसाफिरखाना हाइवे पर रहेगा पांच घंटे का रोड ब्लॉक

Fri, 11 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कल जगदीशपुर-मुसाफिरखाना हाइवे पर रहेगा पांच घंटे का रोड ब्लॉक
जगदीशपुर-मुसाफिरखाना हाइवे
विज्ञापन

पर कल रहेगा पांच घंटे का ब्लॉक
क्रासर-
निहालगढ़-अढ़नपुर स्टेशन के बीच होगा रेल पथ दोहरीकरण का कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर(अमेठी)। उतरेटिया-जफराबाद रेलवे पथ निहालगढ़-अढ़नपुर रेलवे स्टेशन के बीच 13 अगस्त को बड़ेगांव रेलवे क्रॉसिंग पर रेल पथ दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। दोहरीकरण कार्य को लेकर सुबह 11 बजे से अपरान्ह चार बजे तक जगदीशपुर-मुसाफिरखाना हाईंवे पर पांच घंटे तक रोड ब्लॉक लिया जाएगा। रोड ब्लॉक से सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

उतरेटिया-जफराबाद रेल खंड के अंतर्गत निहालगढ़-अढ़नपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 125 बड़ेगांव पर ट्रैक मेंटीनेंस का कार्य 13 अगस्त को प्रस्तावित है। 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से अपरान्ह चार बजे तक जगदीशपुर-मुसाफिरखाना एनएच 56 पर रोड ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी अनुमति रेलवे विभाग की ओर से पहले से ही अमेठी के जिलाधिकारी से ली गई है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष जगदीशपुर से संपर्क कर पुलिस बल तैनात करने का भी अनुरोध किया गया है। रोड ब्लॉक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर-मुसाफिरखाना के बीच आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया है। इसके लिए एनएच 56 पर बड़ेगांव से डोमाडीह मार्ग से आवागमन किया जा सकता है। इसके अलावा वारिसगंज चौराहे वाया रानीगंज चौराहे से आवागमन किया जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कादूनाला तिराहा वाया थौरी तिराहे से आवागमन किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार यादव ने बताया कि अमेठी जनपद के डीएम से रोड ब्लॉक की अनुमति ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed