{"_id":"593c29d14f1c1bd60d8b45d9","slug":"31497115089-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीच इलेक्ट्रिक पार्ट्स गोदाम में लगी आग
साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान
शॉर्ट सर्किट मान रहे फायर कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर के पंजाबी कॉलोनी में शुक्रवार देर रात भाजपा नेता के मकान में स्थित इलेक्ट्रिक पार्ट्स के गोदाम में आग लग गई। भीषण आग की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर विभाग को दी। फायर कर्मियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घनी आबादी के बीचो-बीच मकान के प्रथम व द्वितीय तल पर इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम होने पर फायर कर्मियों ने आपत्ति जताई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य सरदार सतपाल सिंह बग्गा का मकान है। भाजपा नेता ने अलंकार को मकान के प्रथम व दूसरे तल पर इलेक्ट्रिक के सामानों को रखने के लिए गोदाम दे रखा है। शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे अचानक मकान में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना भाजपा नेता को दी। मकान के आसपास रहने वाले मकान मालिक और किराएदार भी अपने कमरे से बाहर निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एफएसओ मनीराम सरोज, फायर मैन भानू प्रताप सिंह फायर टेंडर के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। भीषण आग बुझाने के लिए फायर कर्मियों को पांच बार फायर स्टेशन से पानी भरकर घटना स्थल पर लाना पड़ा। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित की मानें तो आग से करीब 15 लाख रुपये की क्षति हुई है।
घनी आबादी में नहीं होना चाहिए गोदाम : एफएसओ
एफएसओ मनीराम सरोज ने बताया कि घनी आबादी के बीच किसी को भी इलेक्ट्रिक सामानों के लिए गोदाम देना ही नहीं चाहिए। समय रहते ही सूचना मिल गई नहीं तो भीषण तबाही हो सकती थी। आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी है। क्षति का आंकलन किया जा रहा है।