फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   300 result of BDC declared.

बीडीसी के तीन सौ नतीजे घोषित

Sun, 01 Nov 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की गहमागहमी व अव्यवस्थाओं के बीच सुबह से शुरू मतगणना में बीडीसी के 300 नतीजे घोषित कर दिए गए। डीडीसी के चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। देर रात तक जारी मतगणना में जिला पंचायत सदस्यों के रुझान आने लगे हैं।

विज्ञापन


मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में भारी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए स्थिति नाजुक बनी है। अव्यवस्थाओं व विवादों की वजह से दूबेपुर समेत कई ब्लॉकों में गणना कार्य बीच में ही कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि मतगणना शांतिपूर्ण कराने के लिए अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। सभी नतीजे रात तक घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भारी गहमागहमी केे बीच रविवार की सुबह मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अव्यवस्थाओं की वजह से कई केंद्रों पर मतगणना देर से शुरू हुई। करीब 11 बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नतीजे आने शुरू हो गए। दूबेपुर में अवैध मतपत्रों की गणना को लेकर दो टेबलों पर दो बार कार्य रोकना पड़ा। जयसिंहपुर की बरौंसा में कराई जा रही गणना में भीड़ अनियंत्रित रही। गणना केंद्र के अंदर तक लोग आते जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद डीएम के पहुंचने के बाद पुलिस ने इस पर कुछ काबू किया। देर शाम तक जिले के 14 ब्लॉकों में बीडीसी के दो सौ नतीजे घोषित कर दिए। जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना देर शाम तक जारी रही। देर रात से जिला पंचायत सदस्यों के रुझान आने लगे हैं।  डीडीसी का रिजल्ट देर रात से आने की संभावना है। गणना कार्य रात तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


कई डीडीसी प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त

पहले चरण की तकरीबन सभी ब्लॉकों में जारी मतगणना के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के रुझान आने लगे हैं। अखंडनगर में पहले चक्र की समाप्त मतगणना में वार्ड नंबर एक से राजीव कुमार पांडेय, दो से राजेश सिंह व तीन नंबर से शारदा शुक्ला अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही हैं। धनपतगंज में पहले चरण की समाप्त गणना में धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू वार्ड नंबर 23 में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1705, वार्ड नंबर 22 में कमला देवी यादव अपने प्रतिद्वंद्वी से 3200 मतों, वार्ड 24 से अजय जायसवाल अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 1800 मतों व 28 में दरोगा यादव 1500 मतों से आगे चल रहे हैं। वार्ड 13 में रीमा सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी रागिनी सिंह से पांच सौ मतों, 14 में शहाबुद्दीन अपने प्रतिद्वंद्वी उदयराज से तीन सौ, 15 में प्रेमादेवी 20 वोट से व 17 में धर्मेंद्र सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी से डेढ हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वार्ड संख्या में 35 में शांति देवी अपने प्रतिद्वंद्वी से दो सौ मतं से, वार्ड 33 में श्याम बहादुर पांडेय अपने प्रतिद्वंद्वी से 300, वार्ड संख्या 18 में प्रदीप यादव, 19 में शशिकांत पांडेय व 20 में बाबूलाल अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।


वार्ड संख्या 29 में अरुणलता मिश्रा करीब दो सौ मतों से व 30 में सुमन द्विवेदी करीब तीन सौ मतों से आगे चल रही हैं। वार्ड संख्या 41 में रतीपाल यादव व 42 में पृथ्वीपाल यादव आगे चल रहे हैं। 44 में अवनीश सिंह गुड्डू अपने प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed