{"_id":"49c885495ac961bcc0b302a51fa02b69","slug":"30-years-old-overbridge-to-be-demolish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त होगा 30 पुराना ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त होगा 30 पुराना ओवर ब्रिज
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जंक्शन के 30 वर्ष पुराने फुट ओवरब्रिज को ध्वस्त करने का आदेश जारी हो गया है। यात्रियों की असुरक्षा के चलते रेल प्रशासन ने पुराने पैदल पुल को तोडने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग विभाग निर्माण इकाई को पुराना ढांचा तोडने के दौरान प्लेटफार्म पर रेल परिचालन बंद करने का निर्देश दिया है। पुल टूटने से यात्रियों को ट्रेन पकडने के लिए अपेक्षाकृत 500 मीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
स्थानीय स्टेशन की पुरानी इमारतों में शुमार पैदल पुल को तोड़ने का आदेश रेल प्रशासन की तरफ से जारी हो गया है। 30 वर्ष पुराने पुल को तोड़ने से पूर्व यात्रियों का आवागमन बंद कर दिया गया है। प्लेटफार्म संख्या एक, दो व तीन के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को नए पुल का सहारा लेने को कहा गया है। नया पुल प्लेटफार्म के उत्तरी छोर पर स्थित होने से यात्रियों को 500 मीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर प्लेटफार्म बदलना होगा। सीढ़ी के दोनों सिरों पर आवागमन बंद होने से संबंधित सूचना बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके प्रजापति ने बताया कि पुल को तोड़ने के लिए ही यात्रियों का इस पर आवागमन बंद किया गया है। पुल को सितंबर माह के मध्य तक प्लेटफार्म से हटा दिया जाएगा। एहतियात के तौर पर कार्य के दौरान बैरिकेडिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन