{"_id":"5fca6d178ebc3ecfe546f11b","slug":"30-state-tubewells-stalled-in-the-district-sultanpur-news-lko5532110131","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत व यांत्रिक दोष से ठप पड़े 30 राजकीय नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत व यांत्रिक दोष से ठप पड़े 30 राजकीय नलकूप
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रबी की फसल की बुआई के लिए किसानों को पानी की जरूरत है। नहरों में अभी पानी नहीं छोड़ा गया है। इसके साथ ही सिंचाई के लिए स्थापित करीब 30 राजकीय नलकूपों का संचालन विद्युत व यांत्रिक दोष से ठप पड़ा है।
ऐसे में संबंधित क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब नलकूपों के संचालन को लेकर महकमे के अधिकारी उदासीन बने हैं।
रबी की फसल की बुआई के लिए किसानों को राजकीय नलकूपों से पानी नहीं मिल पा रहा है। इस समय किसानों को खेतों में गेहूं, सरसों की बुुआई के लिए पानी की सख्त जरूरत है। नहरों में अभी पानी नहीं आ रहा है। इससे किसानों के लिए राजकीय नलकूप ही एक विकल्प है।
विज्ञापन
जनपद में 14 विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में 466 राजकीय नलकूपों की स्थापना हुई है। वर्तमान में कूरेभार, जयसिंहपुर, धनपतगंज, मोतिगरपुर, कादीपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, लंभुआ, भदैंया, पीपी कमैचा, करौंदीकलां समेत अन्य विकास खंड क्षेत्र में स्थापित करीब 30 से अधिक नलकूपों का संचालन ठप है।
जयसिंहपुर गांव स्थित राजकीय नलकूप एक साल से बंद पड़ा है। इससे जयसिंहपुर, बगियागांव के किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। मोतिगरपुर, पारसपट्टी, चौहानपुर गांव में स्थित राजकीय नलकूप भी संचालित नहीं हो रहा है।
करौंदीकलां ब्लॉक के अमरेमऊ, नागनाथपुर नरायनपुर, बांगरकलां गांव का नलकूप भी बंद पड़ा है। किसान राम प्रकाश, जयप्रकाश, बेचनराम, अमरनाथ सिंह, मिठाईलाल, उदयभान समेत अन्य किसानों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भाकियू के जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नलकूपों की खराबी बड़ी समस्या है। बंद पड़े राजकीय नलकूपों के संचालन के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है लेकिन अभी तक नलकूपों का संचालन नहीं हो सका है। जल्द ही नलकूपों का संचालन नहीं कराया गया तो संगठन प्रदर्शन को बाध्य होगा।