{"_id":"603d1f7f8ebc3e8c911c7802","slug":"3-crore-77-lakh-rupees-alotted-for-student-uniform-sultanpur-news-lko567378488","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफॉर्म के लिए और मिले 3.77 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफॉर्म के लिए और मिले 3.77 करोड़ रुपये
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के यूनिफॉर्म की 25 फीसदी धनराशि विद्यालयों को अवमुक्त कर दी गई है। तीन करोड़ 77 लाख 73 हजार 300 रुपये एसएमसी खातों में भेजे गए हैं।
जिले में 236706 छात्र-छात्राओं को दो सेट निशुल्क यूनिफॉर्म देने के लिए प्रति छात्र 600 रुपये आवंटित किए गए हैं। इस हिसाब से यह धनराशि 14 करोड़ 20 लाख 23 हजार 600 रुपये होती है। पूर्व में छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म वितरित करने के लिए 75 फीसदी धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजी गई थी।
इस धनराशि से कई स्वयं सहायता समूहों से यूनिफॉर्म क्रय किए गए थे। पूरी धनराशि न मिलने की वजह से विद्यालयों से स्वयं सहायता समूह को पूरे पैसे नहीं मिल सके थे। शासन से धन आवंटन के बाद अब तीन करोड़ 77 लाख 73 हजार 300 रुपया यूनिफॉर्म के मद में विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजा गया है।
विज्ञापन
पूर्व में 2,33,490 छात्र-छात्राओं के लिए 600 रुपये की दर से 75 फीसदी धनराशि 10 करोड़ 50 लाख 70 हजार 500 रुपया भेजा गया था। बाद में 4,583 छात्र -छात्राओं की संख्या बढ़ गई है। बढ़े छात्र-छात्राओं का 27 लाख 49 हजार 800 रुपये भी खातों में भेजे गए हैं।