फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   27 couples tied knot in group marriage

दाम्पत्य सूत्र में बंधे 27 जोड़े

Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
27 couples tied knot in group marriage
8. भदैया में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े। - फोटो : SULTANPUR
भदैंया (सुल्तानपुर)। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 27 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें 15 जोड़ों ने जहां सात फेरे लिए तो वहीं 12 जोड़ों का बौद्ध रीति से विवाह कराया गया। ब्लॉक प्रमुख व विधायक की पत्नी की मौजूदगी में सभी जोड़ों को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10 बजे से अव्यवस्थाओं के बीच सामूहिक विवाह की शुरुआत हुई। दस बजे की जगह एक बजे से वैवाहिक आयोजन शुरू होने पर सुबह आठ बजे से आए वर-वधू व परिवार के लोग भोजन-पानी को तरसते रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद एक बजे अतिथियों के आने पर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो सकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 15 जोड़ों ने पं. अर्जुन पांडेय और संदीप कुमार तिवारी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 12 जोड़ो का बौद्ध रीति रिवाज से विवाह कराया गया। वैवाहिक स्थल पर दूल्हा-दुल्हन व अन्य को मास्क देकर कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आरबी सिह, विधायक की पत्नी रेखा द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन धर्मेंद्र बबलू, बीडीओ आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed