फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   26 people injured in an accident on ayodhya prayagraj highway in Sultanpur.

Sultanpur: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्वालुओं से भरी बस, 28 घायल, दो ट्रॉमा रेफर

Wed, 28 Dec 2022 04:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Dec 2022 04:44 PM IST
सार

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर टाटिया नगर के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 28 लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
26 people injured in an accident on ayodhya prayagraj highway in Sultanpur.
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 28 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दो श्रद्धालुओं की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोसरी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के रहने वाले श्रद्धालु तीर्थयात्रा पर निकले हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करने के बाद वे मंगलवार की देर शाम अयोध्या के लिए बस पर बैठकर निकले थे। बस बुधवार की भोर में सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। तेज आवाज सुनकर टाटिया नगर पुलिस चौकी पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने देतोबा काशीनाथ (70), विकास पंडरनाथ पांडेय (43) निवासी शास्त्रीनगर थाना भोसरी जिला पुणे महाराष्ट्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एससी कौशल अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अस्पताल में भर्ती घायल श्रद्धालुओं को मिलने वाली चिकित्सकीय सेवा के बारे में सीएमएस से जानकारी ली। डीएम को घायल श्रद्धालु विश्वास ने बताया कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था। सभी श्रद्धालु वाराणसी से छह बसों में सवार होकर अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए निकले थे। जो बस हादसे का शिकार हुई, वह छठी बस थी। शेष पांच बसें अयोध्या के लिए आगे निकल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed