{"_id":"60e716948ebc3ebc7b56b214","slug":"24-filled-nomination-for-14-seats-in-sultanpur-sultanpur-news-lko5860003128","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 24 ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 24 ने भरा पर्चा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 14 क्षेत्र पंचायतों में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 24 लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। छह ब्लॉकों में एक-एक नाम निर्देशन पत्र भरे जाने से तकरीबन निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन के बाद आठ विकास खंडों में लड़ाई के आसार बने हैं।
नामांकन को लेकर सुबह से ब्लॉकों में गहमागहमी रही। करौंदीकलां में नामांकन को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। नाम निर्देशन के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को नाम निर्देशन वापस लिए जा सकेंगे। नाम निर्देशन दाखिले के बाद आठ विकास खंडों में सियासत गर्म हो गई है।
जिले के 14 विकास खंडों में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नामांकन शुरू हुआ। गहमागहमी के बीच शुरू नामांकन में प्रत्याशियों ने समर्थकों से पहुंचकर नामांकन किया। मोतिगरपुर में केवल भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रताप सिंह (चंदर सिंह) ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
अखंडनगर में भाजपा विधायक राजेश गौतम की पत्नी करिश्मा गौतम ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। कादीपुर में भाजपा प्रत्याशी दिलीप कनौजिया, भदैंया में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद वर्मा, कूरेभार में भाजपा प्रत्याशी रीना सिंह व धनपतगंज में निर्दल प्रत्याशी व पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने पर्चा भरा।
छह विकास खंडों में एक-एक लोगों के नामांकन से इन विकास खंडों में निर्विरोध निर्वाचन तकरीबन तय हो गया है। इसके अलावा जयसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी राहुल चंद्रशेखर शुक्ल, संदीप मिश्र व अर्चना मिश्रा ने नाम निर्देशन किया है।
बल्दीराय में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमार सिंह व पूर्व प्रमुख दया सिंह, लंभुआ से भाजपा प्रत्याशी ऊर्मिला सिंह व निर्दल कुंवर बहादुर सिंह उर्फ पप्पू ढेलहा, करौंदीकलां से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार व सुमन ने नाम निर्देशन किया।
प्रतापपुरकमैचा से भाजपा प्रत्याशी सुषमा जायसवाल, ललिता व सपा प्रत्याशी शोभा यादव ने नाम निर्देशन किया। दोस्तपुर से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पाल, विकास वर्मा, कुड़वार से भाजपा प्रत्याशी मनफूल सिंह व सोना बीबी और दूबेपुर से सपा एमएलसी शैलेंद्र सिंह की बहू व सपा उम्मीदवार शिल्पा सिंह व भाजपा प्रत्याशी शहनूर फातिमा ने समर्थकों के नामांकन किया।
नामांकन के दौरान करौंदीकलां में भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार व सुमन के समर्थकों में नोकझोंक हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद बारी-बारी से दोनों प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन किया। आठ विकास खंडों में दो या तीन नामांकन होने से लड़ाई के आसार बन गए हैं।
नामांकन की समयसीमा समाप्त होने के बाद ब्लॉकों पर पर्चों की जांच शुरू हो गई है। देर शाम तक जांच पूरी होने की उम्मीद है। नामांकन को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, प्रेक्षक डॉ. हरिओम ने ब्लॉकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
नामांकन के पहले भाजपा प्रत्याशी फुर्र
धनपतगंज। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अमित मिश्र को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। टीकरगांव निवासी भाजपा प्रत्याशी अमित मिश्र बृहस्पतिवार को नामांकन के पहले ही घर से फुर्र हो गए। नामांकन की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पुलिस भाजपा प्रत्याशी घर टीकरगांव पहुंची और परिवार वालों से पूछताछ की।
परिवारीजनों का कहना है कि वे कहीं बाहर गए हैं। स्थान के बारे में कुछ बताया नहीं है। पुलिस ने सुरक्षा के संबंध में पूछताछ की तो परिवारवालों से सुरक्षा का कोई खतरा नहीं बताया। थोड़ी देर पूछताछ करने के बाद पुलिस बैरंग वापस लौट आई। भाजपा प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं किए जाने से एक सीट भाजपा के हाथों से बिना लड़े ही चली गई।
निर्दल प्रत्याशी के घर पहुंचे 81 में 79 बीडीसी
धनपतगंज। निर्दल प्रत्याशी व पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू का ब्लॉक प्रमुख पद पर तकरीबन निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद शाम को उनके आवास पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जमावड़ा लग गया। ब्लॉक के 81 में 79 क्षेत्र पंचायत सदस्य उनके मायंग स्थित आवास पर पहुंचे और पूर्व प्रमुख को बधाई दी। इस मौके पर उनके समर्थक मौजूद रहे।
कई विकास खंडों में भाजपा में बगावत
सुल्तानपुर। भाजपा की ओर से ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पार्टी के लोग ही विरोध में आ गए हैं। बल्दीराय विकास खंड में पूर्व प्रमुख दया सिंह को पार्टी की ओर से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर वे विरोध में उतर गए. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शिवकुमार सिंह के खिलाफ नामांकन किया है। लंभुआ विकास खंड में भी भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बगावत करते हुए कुंवर बहादुर सिंह मैदान में उतर गए हैं।
दोस्तपुर में भाजपा प्रत्याशी के विरोध में विकास वर्मा ने नामांकन कर दिया है। प्रतापपुरकमैचा में भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बगावत हो गई है। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ ललिता ने नाम निर्देशन कर दिया है। बगावत से भाजपा के सामने इन विकास खंडों में मुश्किल खड़ी हो गई है। फिलहाल भाजपा बागियों को मनाने में जुट गई है।