फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   22 smugglers arrested two smugglers with illegal liquor

पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर

Wed, 25 Dec 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
22 smugglers arrested two smugglers with illegal liquor
अमेठी। पुलिस व स्वाट टीम ने अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने बुधवार सुबह टिकरिया चौराहे के पास से दो एसयूवी पर लदी 22 पेटी शराब बरामद करने के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा। अवैध शराब सील करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कोर्ट भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग इलाकों में गैर प्रांत की अवैध शराब को तस्करी के जरिए पहुंचाए जाने की सूचना पर सक्रिय गौरीगंज पुलिस व स्वाट टीम को बुधवार सुबह बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी विनोद यादव व स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के टिकरिया चौराहे पर घेराबंदी की।
विज्ञापन

इस दौरान दो एसयूवी वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया तो उनके चालक वाहन छोड़ कर भागने लगे। टीम ने दौड़ा कर दोनों को पकडने के बाद वाहन की तलाशी ली तो उसमें गैर प्रांत से लाई गई 22 पेटी अवैध शराब (990 शीशी) लदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी अरुण कुमार सिंह व संग्रामपुर थाना के पूरे पहाड़ सिंह मजरे विशेषरगंज निवासी रवि विश्वकर्मा के रूप में हुई।
अवैध शराब बरामद होने के बाद टीम ने आबकारी विभाग को सूचना देते हुए बरामद अवैध शराब व वाहन को सील करते हुए उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों शराब तस्कर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए बुधवार को दोनों का चालान कोर्ट भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक परसुराम ओझा ने शराब बरामद होने तथा आरोपियों का चालान कोर्ट भेजने की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां आपूर्ति होनी थी, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त अन्य की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed