{"_id":"5c4f4350bdec2212397614c7","slug":"21548698448-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊजीकृत किया गया भदैंया विद्यु़त उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊजीकृत किया गया भदैंया विद्यु़त उपकेंद्र
विज्ञापन
तीन दिन से बंद भदैंया उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू
सुल्तानपुर। ट्रांसफार्मर तेल चोरी होने के चलते तीन दिनों से बंद भदैंया उपकेंद्र से सोमवार को आपूर्ति शुरू हो गई। अधिशासी अभियंता वितरण बालकृष्ण ने बताया कि भदैंया उपकेंद्र को चालू कराने के लिए तेल की व्यवस्था दो दिन पहले कर ली गई थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उसे डाला नहीं गया।
सोमवार को इंजीनियरों की मौजूदगी में दोनों ट्रांसफार्मर में तेल डालकर उसे ऊर्जीकृत कर दिया गया। उसे शाम तक चार्ज करने के बाद क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई। उपकेंद्र बंद रहने के दौरान इस क्षेत्र के लोगों को बिजली केएनआई व लोलेपुर उपकेंद्र से दी जा रही थी। एक्सईएन ने बताया कि सरचार्ज माफी योजना के तहत तीन दिनों तक कैंप लगाए जाएंगे। इसमें पंजीकरण कराने वालों को लाभ मिलेगा।