फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   नए तरीके के भारत का हो रहा निर्माण: सुभाषिनी

नए तरीके के भारत का हो रहा निर्माण: सुभाषिनी

Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
नए तरीके के भारत का हो रहा निर्माण: सुभाषिनी
गौरी लंकेश की हत्या गहरी साजिश : सुभाषिनी
विज्ञापन

क्रासर
राहुल नगर में सभा को भी किया संबोधित
फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पूर्व सांसद व माकपा केंद्रीय कमेटी की सदस्य सुभाषिनी अली ने कहा कि आज नए तरीके के भारत का निर्माण हो रहा है, जिसमें अभिव्यक्ति की आजादी तक पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसे रोकने के लिए बौद्धिक वर्ग के लोगों को आगे आने की जरूरत है। वे सोमवार को शहर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

दक्षिण की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को उन्होंने गहरी साजिश करार दिया। कहा कि उनके विचारों से लोगों को चोट पहुंच रही थी। सांप्रदायिकता, अंधविश्वास पर उन्होंने हमेशा चोट किया है। इसकी वजह से उनकी हत्या कराई गई। जेएनयू को आतंकवाद का गढ़ कहने वालों को भी उन्होंने निशाने पर लिया। कहा कि यह देश का ऐसा विश्वविद्यालय है जहां गरीब से गरीब बच्चे एडमिशन पा जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अखंडनगर के राहुल नगर में पार्टी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा में पूर्व सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि विकास के नाम पर केवल झूठा प्रचार चल रहा है। उन्होंने कामरेड राधेश्याम यादव व संजय यादव की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शशांक पांडेय, विवेक विक्रम सिंह समेत कई पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed