फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   एक करोड़ 60 लाख की लागत से होगा रामलीला मैदान का सुंदरीकरण

एक करोड़ 60 लाख की लागत से होगा रामलीला मैदान का सुंदरीकरण

Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ 60 लाख की लागत से होगा रामलीला मैदान का सुंदरीकरण
1.60 करोड़ से संवारा जाएगा शहर का रामलीला मैदान
विज्ञापन

अमेठी। शहर के रामलीला मैदान के दिन जल्द बहुरेंगे। एक करोड़ 60 लाख की लागत से रामलीला मैदान को संवारा जाएगा। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत दोबारा एस्टीमेट भेज रहा है। मैदान संवरने से शहर के 25 हजार लोगों को सुबह-शाम की सैर करने में सहूलियत होगी।

शहर स्थित रामलीला मैदान जलभराव सहित अन्य समस्याओं का दंश झेल रहा था। मैदान में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए रामलीला कमेटी की ओर से कई बार मिट्टी डलवाई गई लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया। भाजपा नेता राजेश अग्रहरि के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रामलीला मैदान को संवारने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। शासन की ओर से रामलीला मैदान को संवारने के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की राशि मिल गई है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान की स्थित सुधरने से शहर की 25 हजार आबादी को काफी सहूलियत होगी। सुबह-शाम की सैर के लिए रामलीला मैदान उपयुक्त हो जाएगा। नगर पंचायत ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि रामलीला मैदान को संवारने के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासनादेश के क्रम में दोबारा एस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंच व लाइटें लगेंगी, ट्रैक बनेगा
एक करोड़ 60 लाख रुपये से रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। स्ट्रीट लाइट, जगह-जगह बैठने के लिए बेंच, पार्किंग लाइट, एक शौचालय, बाउड्रीवॉल, मैदान के चारों ओर टहलने के लिए ट्रैक के साथ दो बड़े गेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed