फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पांच करोड़ से सुधरेगी शहर की जलनिकासी व्यवस्था

पांच करोड़ से सुधरेगी शहर की जलनिकासी व्यवस्था

Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ से सुधरेगी शहर की जलनिकासी व्यवस्था
पांच करोड़ से सुधरेगी अमेठी शहर की सीवर व्यवस्था
विज्ञापन

अमेठी। शहर की जलनिकासी व्यवस्था जल्द ही दुरुस्त होगी। शहर में ढक्कनयुक्त नाले और नालियों का निर्माण होगा। इसके बाद शहर को जलभराव की समस्या दूर होगी और गंदगी से भी निजात मिल सकेगा। इसके लिए नगर पंचायत ने पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। धन मिलते ही काम शुरू होगा। इससे शहर की 25 हजार आबादी को काफी राहत मिलेगी।

बारिश के दिनों में अमेठी नगर में जलभराव की समस्या वर्षों से गंभीर बन जाती है। शहर के रामलीला मैदान, तहसील, कोतवाली, जीजीआईसी, जूनियर हाईस्कूल, पशु अस्पताल समेत सभी प्रमुख स्थानों पर घुटने तक पानी भर जाता है। पूरी बरसात शहर जलभराव की समस्या से जूझता है। इसकी मुख्य वजह शहर की जलनिकासी व्यवस्था का पटरी पर नहीं होना है। हालत यह है नगर के सभी 12 वार्डों में बिना ढक्कन की नालियां जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इन नालियों के चोक होने से दूषित जल रास्ते पर आ जाता है। सड़क पर फैली गंदगी से लोग परेशान होते हैं। नगर के 25 हजार लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और ईओ सेवाराम राजभर ने एक योजना तैयार की है। उसके तहत नगर के सभी 12 वार्डों में ढक्कनयुक्त नाले व नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य में पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। ढक्कनयुक्त नाले-नालियों के निर्माण से जहां शहर के सभी वार्डों की जलनिकासी की समस्या दूर होगी वहीं गंदगी से भी निजात मिल सकेगी। नगर पंचायत ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि पांच करोड़ रुपये से शहर में ढक्कनयुक्त नाले-नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद शहर के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। इस सबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed