{"_id":"59f0c7414f1c1bce538b92fa","slug":"201508951873-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे से आहत जवान की कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर भड़कीं एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे से आहत जवान की कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर भड़कीं एसपी
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीडिया पर भड़कीं एसपी
वीडियो हुआ वायरल
क्रासर
बोली, इतने लायक होते तो जनता न्याय मांगने तुम्हारे पास जाती
अवैध कब्जे से आहत जवान का दर्द जानने पहुंचे थे मीडियाकर्मी
यूपी पुलिस ने ट्वीट कर दिया संज्ञान लेने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गौैरीगंज। बैनामे की जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान भारतीय सेना के जवान को जब थानाध्यक्ष से न्याय नहीं मिला तो वह बुधवार को जिले की एसपी के पास पहुंच गया। जवान को फरियादियों के बीच देखकर मीडिया कर्मियों ने उससे समस्या पूछा तो एसपी भड़क र्गइं। एसपी ने मीडिया कर्मियों पर जमकर भड़ास निकाली। मीडिया कर्मियों और एसपी के बीच हुई तकरार का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पूरे विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने एसपी अमेठी को इस प्रकरण को संज्ञान में लेने का निर्देश दिया है।
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोलवा निवासी अरविंद कुमार तिवारी भारतीय सेना में तैनात हैं। अरविंद तिवारी ने अपनी मां रामा देवी के नाम से वर्ष 2004 में एक भूखंड का बैनामा लिया था। बैनामा लेने के बाद जब अरविंद तिवारी वापस ड्यूटी पर चला गया तो कुछ लोगों ने भूखंड पर अवैध कब्जा कर लिया। जवान इन दिनों छुट्टी लेकर गांव आया हुआ है। अरविंद तिवारी ने संग्रामपुर थानाध्यक्ष कैलाशनाथ यादव से अवैध कब्जे की शिकायत की थी। शुरुआत में थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। जब अवैध कब्जा किए लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जवान ने फोन से एसओ से बात की। एसओ ने जवान को न सिर्फ डांटा बल्कि उसे ज्यादा इधर-उधर पैरवी न करने की नसीहत तक दे डाली। एसओ के व्यवहार से आहत जवान अरविंद बुधवार की दोपहर एसपी पूनम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा था। फरियादियों के बीच बैठे जवान को देखकर मीडिया कर्मी भी पहुंचे और उससे समस्या के बारे में पूछा। इसकी सूचना किसी ने एसपी को दे दी। एसपी ने अर्दली को भेजकर मीडिया कर्मियों को पहले चैंबर में बुलाया और नसीहत देनी शुरू कर दी। जैसे ही मीडिया कर्मी एसपी के चैंबर से बाहर निकले तो एसपी भी पीछे से आ धमकी। एसपी ने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई कि मेरे कैंपस में आ गए। कैंपस में आने का अधिकार तुमको किसने दिया है। एसपी ने मीडिया कर्मियों को कहा कि यदि इतने काबिल होते तो जनता तुम्हारे पास जाती न की मेरे पास आती। जिले की कप्तान मैं हूं। जिला कैसे चलाना है मुझे पता है...।